रियल पालिटिक्स

भाजपा के जीते विधायकों का क्या होगा

ByNaya India,
Share
भाजपा के जीते विधायकों का क्या होगा
दिल्ली के चुनाव में सबकी नजर इस बात पर है कि पिछली बार भाजपा के जो तीन विधायक जीते थे उनका क्या होगा? पिछली बार भाजपा विश्वास नगर, मुस्तफाबाद और रोहिणी सीट से जीती थी। ओपी शर्मा, जगदीश प्रधान और विजेंद्र गुप्ता को कामयाबी मिली थी। बाद में राजौरी गार्डेन सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर अकाली दल के नेता मनिंदरजीत सिंह सिरसा जीते थे। पर इस बार सिरसा भी नहीं लड़ रहे हैं और अकाली दल का कोई और उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में नहीं है। तभी इन चार सीटों पर सबकी नजर है। शनिवार को मतदान के बाद कहा जा रहा है कि भाजपा इन चारों सीटों पर मुश्किल लड़ाई में है। विश्वासनगर सीट पर ओपी शर्मा की छवि अच्छी है और वे अपने इलाके में लोकप्रिय भी हैं पर मुश्किल यह है कि उस सीट पर इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार कमजोर है। दो बार वे जीते क्योंकि कांग्रेस के मजबूत नेता नसीब सिंह वहां से लड़ते थे और उनके वोट काटने का फायदा भाजपा को मिलता था। ऐसे ही मुस्तफाबाद सीट पर मुस्लिम उम्मीदवारों की घमासान लड़ाई में भाजपा जीती थी। इस बार वोट नहीं बंटने की बात कही जा रही है। राजौरी गार्डेन सीट पर आप ने फिर से जरनैल सिंह को उतारा है। सिरसा के नहीं होने और अकाली दल से तालमेल नहीं होने की वजह से इस सीट पर भाजपा के लिए मुश्किल है। भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता भी मुश्किल लड़ाई में फंसे दिख रहे हैं।
Published

और पढ़ें