दिल्ली में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित से भाजपा ने कुछ उम्मीदें बांध रखी है। जब से संदीप दीक्षित कांग्रेस की सक्रिय राजनीति से दूर हुए हैं तब से भाजपा को उम्मीद है कि वे एक दिन उनकी पार्टी ज्वाइन करेंगे। पिछले चुनाव से पहले भी इस बात की चर्चा थी कि वे भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ेंगे। वे भाजपा में नहीं गए लेकिन कांग्रेस की टिकट पर भी चुनाव नहीं लड़े। इससे भी भाजपा की उम्मीदें बढ़ीं। अब फिर भाजपा के नेता उनके ऊपर डोरे डाल रहे हैं। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख और पिछले कुछ दिनों से पार्टी प्रवक्ता की मुखर भूमिका निभा रहे अमित मालवीय ने संदीप दीक्षित का एक वीडियो ट्विट किया है।
संदीप दीक्षित इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के कोरोना प्रबंधन की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने बहुत विस्तार से दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की कमियां बताई हैं। इसका दूसरा पहलू यह है कि संदीप अपनी इस वीडियो में एक तरह से केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से लेकर दूसरी तमाम परेशानियों में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। तभी भाजपा की आईटी सेल के मुखिया ने उनकी वीडियो शेयर की, वरना केजरीवाल सरकार की पोल तो अजय माकन भी खोल रहे हैं और वे भी वीडियो डाल रहे हैं। बहरहाल, इस नई वीडियो के बाद नए सिरे से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि संदीप दीक्षित क्या करेंगे। असल में भाजपा को दिल्ली में एक गंभीर और साख वाले चेहरे की जरूरत है। संदीप दीक्षित ब्राह्मण और प्रवासी दोनों कसौटी पर सही बैठते हैं। सो, भाजपा उन्हें अपने साथ लाने के प्रयास करती रहेगी। उनके भाजपा में जाने से शीला दीक्षित की विरासत भी ट्रांसफर होने की उम्मीद की जा रही है।
संदीप दीक्षित से भाजपा की उम्मीद
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...