यह कमाल की राजनीति है लेकिन भाजपा में इन दिनों कुछ भी मुमकिन है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़ी मेहनत की है। दशकों से संघ के नेता पूर्वोत्तर में डेरा डाले रहे और जमीनी संगठन बनाते रहे। लेकिन जब मौका मिला तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं की बजाय कांग्रेस छोड़ कर आए नेताओं को मुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा ने कम से कम दो राज्यों में अपना मुख्यमंत्री रखा था लेकिन अब उन्हें भी बदल दिया गया था। पूर्वोत्तर में भाजपा ने जिन राज्यों में कांग्रेस के नेताओं की मदद से सरकार बनाई वहां पूर्व कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री बनाना समझ में आता है। अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू पूरी पार्टी लेकर आ गए तो उनको मुख्यमंत्री बनाया या मेघालय में कांग्रेस को हरा कर कोनरेड संगमा जीते तो उनको समर्थन दिया या नगालैंड में नेफ्यू रियो को बनवाया तो बात समझ में आती है।
लेकिन असम और त्रिपुरा में भी भाजपा ने अपनी पार्टी के नेताओं के मुख्यमंत्री पद से हटा कर पूर्व कांग्रेसी नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया है। असम में सर्बानंद सोनोवाल भाजपा के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि उनकी भी पृष्ठभूमि संघ वाली नहीं थी लेकिन वे थोड़े समय पहले असम गण परिषद छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी दूसरी बार जीती तो हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम बना दिया। इसी तरह त्रिपुरा में भाजपा ने अपने दम पर चुनाव जीता था और बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन चुनाव से पहले उनको हटा कर उनकी जगह माणिक साहा को मुख्यमंत्री बना दिया, जो महज छह साल पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।
पूर्व कांग्रेसी नेताओं के सहारे पूर्वोत्तर में भाजपा
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...