रियल पालिटिक्स

महाराष्ट्र में भाजपा कमजोर विपक्ष है

ByNI Political,
Share
महाराष्ट्र में भाजपा कमजोर विपक्ष है
भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरे देश में प्रचार करते हैं कि देश में बहुत कमजोर विपक्ष है। आमलोग भी यह बात मानते हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष बहुत कमजोर है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जहां विपक्ष में है वहां वह भी कोई मजबूत विपक्ष नहीं है और यह बात खुद महाराष्ट्र भाजपा की नेता पंकजा मुंडे ने कही है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा के पास एक सौ से ज्यादा विधायक हैं और लोगों ने भाजपा में भरोसा जताया लेकिन विपक्ष के रूप में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस को भी निशाना बनाया और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर भी हमला किया। BJP weak opposition Maharashtra Read also राज्यों में मोदी से नहीं लड़ना चाहती कांग्रेस पंकजा मुंडे ने कहा कि पार्टी के बेहद मजबूत होने के बावजूद कोई ऐसा कार्यक्रम या अभियान नहीं चला है, जिससे प्रदेश की महा विकास अघाड़ी सरकार को मुश्किल में डाला जा सके। गौरतलब है कि पंकजा मुंडे पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ आक्रामक रही हैं और वे सवाल उठाती रही हैं। उनका यह भी कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पिछले दो साल से इस इंतजार में बैठे हैं कि सरकार गिर जाएगी। वे विपक्ष के रूप में काम करने की बजाय सत्ता हाथ आने के इंतजार में बैठे हैं। जो भी राजनीतिक गतिविधि हो रही है वह भी सिर्फ इसी बात के लिए हो रही है किस तरह से सरकार गिर जाए। सरकार बनाने और मुख्यमंत्री बनने के इंतजार में नेता बैठे हैं। जो बात कांग्रेस के लिए कही जा रही है कि उसके नेता इंतजार कर रहे हैं कि लोग भाजपा सरकार से नाराज होंगे तो अपने आप कांग्रेस की ओर आएंगे वहीं बात महाराष्ट्र में भाजपा के लिए कही जा रही है।
Published

और पढ़ें