रियल पालिटिक्स

भाजपा के क्षत्रपों की चिंता बढ़ी

ByNI Political,
Share
भाजपा के क्षत्रपों की चिंता बढ़ी
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद केंद्र सरकार के अनेक मंत्रियों की चिंता बढ़ी है क्योंकि वहां बड़े बदलाव की चर्चा है तो कई राज्यों के प्रादेशिक क्षत्रपों की चिंता भी बढ़ी है क्योंकि कहा जा रहा है कि गुजरात जैसा प्रयोग कुछ और राज्यों में किया जा सकता है। इस साल हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं और लोकसभा के साथ हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हैं। इन दोनों राज्यों में बदलाव की चर्चा है। भाजपा के एक जानकार नेता का कहना है कि हरियाणा में भाजपा मनोहर लाल खट्टर के चेहरे पर चुनाव लड़ने नहीं जाएगी। उनकी जगह नया चेहरा लाया जाएगा। वहां गुजरात प्रयोग की सबसे ज्यादा संभावना देखी जा रही है। BJP leader state elections Read also हिंदू सोचें, इजराइल के आईने में! हिमाचल प्रदेश के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है फिर भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है तो कर्नाटक में भी कुछ फेरबदल की सुगबुगाहट है। अगर मुख्यमंत्री नहीं बदला जाता है तब भी मंत्रिमंडल में फेरबदल होगी और संगठन में भी बड़ा बदलाव होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर पिछले आठ साल से अटकलें चल रही हैं। लेकिन एक बार चुनाव हार कर बाहर होने के बाद भी उन्होंने वापसी की। राजस्थान में पार्टी के अंदर सबसे ज्यादा खींचतान चल रही है। भाजपा आलाकमान के सामने दुविधा है कि फिर वसुंधरा राजे पर दांव लगाया जाए या नया नेता आगे किया जाए। जल्दी ही इस बारे में फैसला होगा। बिहार को लेकर भी कई फॉर्मूलों पर चर्चा चल रही है।
Tags :
Published

और पढ़ें