जगत प्रकाश नड्डा वैसे तो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं पर उनका बिहार कनेक्शन बहुत मजबूत है। उनके पिता बिहार में प्रोफेसर थे और नड्डा भी लंबे समय तक बिहार में रहे हैं। सो, उनके पार्टी अध्यक्ष बनने की चर्चा के साथ ही बिहार के कई नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वैसे भी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में बिहार का प्रतिनिधित्व नगण्य है। पार्टी के दो सबसे अहम पद होते हैं, महासचिव और प्रवक्ता के। पार्टी के दस में से कोई भी महासचिव बिहार का नहीं है और प्रवक्ताओं में एक राजीव प्रताप रूड़ी को रखा गया है। पहले वे मोदी सरकार में मंत्री होते थे। पर उनको सरकार से हटा कर उनका कद घटाया गया है। इसके अलावा पार्टी की एक नेता रेणु देवी को गिनती पूरी करने के लिए उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा से रूड़ी को छोड़ कर कोई भी बड़ा चेहरा केंद्रीय संगठन में नहीं रखा गया है। रजनीश कुमार को पार्टी का सचिव बनाया गया है पर वे भी बिहार का जाना पहचाना चेहरा नहीं हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि बिहार में चूंकि भाजपा पूरी तरह से सहयोगी पार्टी के नेता नीतीश कुमार के भरोसे राजनीति करती है इसलिए उसने अपनी पार्टी के नेताओं को ज्यादा तरजीह नहीं दी है। इसके अलावा जो बड़े नेता हैं वे राज्य सरकार में मंत्री हैं। और वे मंत्रिमंडल छोड़ कर संगठन में काम करना भी नहीं चाहते हैं। इसके बावजूद कुछ नेता हैं, जो केंद्र या राज्य सरकार में नहीं हैं उनको उम्मीद है कि शायद राष्ट्रीय संगठन में जगह मिले।
बिहार के नेता भी हैं उम्मीद में
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...