राजरंग| नया इंडिया| BJP lost seats हारी हुई सीटों पर भाजपा की प्लानिंग

हारी हुई सीटों पर भाजपा की प्लानिंग

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा जितनी सीटों पर हारी थी उन सीटों पर पार्टी ने दूसरे चरण की प्लानिंग शुरू कर दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 144 सीटों पर हारी थी। अगले चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में उन 144 सीटों पर पहले चरण की प्लानिंग के तहत केंद्रीय मंत्रियों को भेजा गया था। हर केंद्रीय मंत्री के जिम्मे तीन-चार सीटों का जिम्मा था। पिछले महीने केंद्रीय मंत्रियों ने इन सीटों के बारे में अपनी रिपोर्ट दी। सितंबर में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों शामिल हुए थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से रिपोर्ट ली और उनको सख्त चेतावनी के साथ भाजपा की कमजोर सीटों पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई।

अब उन 144 सीटों पर भाजपा की तैयारियों का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सितंबर में हुई बैठक के बाद पार्टी ने इनमें से आधी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए इनमें से जीत सकने वाली सीटों की पहचान की गई है। भाजपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक ऐसी 40 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां होंगी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों और स्थानीय नेताओं ने सुझाव दिया है कि प्रधानमंत्री की रैलियों से भाजपा की हवा इन सीटों पर बन सकती है। इसलिए चुनाव के एक साल पहले ही इन सीटों पर प्रधानमंत्रियों की रैलियां शुरू हो जाएंगी। बाकी सीटों पर अमित शाह और जेपी नड्डा की रैलियां होंगी। पिछली बार हारी हुई सीटों में से आसान सीटों पर बड़ी केंद्रीय योजनाओं की घोषणा होगी और साथ ही प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम होगा। पार्टी इन सीटों पर उम्मीदवारों की छंटनी भी कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + seventeen =

देश

विदेश

खेल की दुनिया

फिल्मी दुनिया

लाइफ स्टाइल

ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
बांदीपोरा में आतंकियों की मदद करने के आरोप में दो घरों को किया कुर्क
Exit mobile version