रियल पालिटिक्स

शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में वापसी चाहते हैं?

ByNI Political,
Share
शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में वापसी चाहते हैं?
फिल्म अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आखिर क्या चाहते हैं? उन्होंने राजनीति का गलत आकलन किया और यशवंत सिन्हा के साथ मिल कर अपनी ही भाजपा सरकार का विरोध शुरू कर दिया। किसी तरह से सांसद बने रहने की जद्दोजहद में वे खुद कांग्रेस की टिकट से पटना साहिब सीट पर लड़े और और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ सीट से चुनाव लड़ाया। दोनों चुनाव हार गए। अब शत्रुघ्न सिन्हा राज्यसभा के लिए प्रयास कर रहे हैं। पर बिहार के मौजूदा गणित को देखते हुए यह मुश्किल लग रहा है। तभी खबर है कि वे फिर से भाजपा में वापसी चाहते हैं। उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। हालांकि इसी बीच उनके पाकिस्तान जाने और वहां के राष्ट्रपति से मिलने की खबरें भी सोशल मीडिया में खूब चर्चा में रहीं। पर बाद में उन्होंने कहा कि यह निजी दौरा था और वे एक दोस्त के यहां शादी में गए थे। बहरहाल, अभी तो भाजपा में भी उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है और वैसे भी उनकी उम्र 74 साल हो गई है और वे भाजपा में बने अघोषित नियम के मुताबिक रिटायर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। तभी उनके शुभचिंतकों की उनको सलाह यहीं है कि वे बिहार में फिलहाल तो विपक्ष की राजनीति से ही जुड़े रहें क्योंकि अभी नहीं तो दो साल बाद वहां उनके लिए गुंजाइश बन सकती है।
Published

और पढ़ें