त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चिंता में है। ममता बनर्जी की पार्टी की आक्रामक राजनीति ने उसे चिंता में डाला है। एक तो सरकार के अंदर खटपट चल रही है और मुख्यमंत्री बिप्लब देब के खिलाफ पार्टी के कई विधायकों ने मोर्चा खोला है। तो दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में अपनी मजबूत पैठ बना ली है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतने के बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं को त्रिपुरा में ही लगा दिया है। भाजपा छोड़ कर तृणमूल में शामिल हुए मुकुल रॉय पूरी तरह से त्रिपुरा की राजनीति कर रहे हैं तो हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल में शामिल हुईं सुष्मिता देब को भी ममता ने वहां बंगाली मतदाताओं को साथ करने के काम में लगाया है। ममता न सुष्मिता को राज्यसभा की टिकट भी दे दी है। BJP Trinamool in Tripura
Read also भारत हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठा है?
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी त्रिपुरा के प्रोजेक्ट को अपना मान कर मेहनत शुरू की है। भाजपा उनसे कितनी परेशान है इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि वे जब भी त्रिपुरा जाते हैं तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर इकट्ठा होकर उनका विरोध करते हैं। उनको काले झंडे दिखाते हैं, उनके खिलाफ नारे लगाते हैं और कई बार उनके काफिले पर छोटे-मोटे हमले भी हुए। अभी उन्होंने 15 सितंबर को अगरतला में बड़ी रैली करने की तैयारी की थी, जिसकी प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी। अब यह रैली 22 सितंबर को होनी है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन मंजूरी दे या न दे रैली होगी। रैली की मंजूरी नहीं देना भी यह दिखाता है कि भाजपा को तृणमूल से डर लग रहा है। अभी नतीजे के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह तय है कि तृणमूल ही त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी के तौर पर लड़ेगी और अच्छी टक्कर देगी।
त्रिपुरा में तृणमूल की चिंता में भाजपा
और पढ़ें
-
बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी
नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट...
-
आजम खान को सात साल की सजा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें और...
-
सत्येंद्र जैन की जमानत रद्द, तिहाड़ पहुंचे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की...
-
बॉन्ड्स के नंबर 21 मार्च तक दें
नई दिल्ली। पिछले 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट ने तीसरी बार भारतीय स्टेट बैंक को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च...