रियल पालिटिक्स

भाजपा नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियां मेहरबान!

ByNI Political,
Share
भाजपा नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियां मेहरबान!
क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनिंदा तरीके से लड़ रही है? क्या केंद्रीय एजेंसियां भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोपों पर आंख बंद कर लेती है? और क्या सचमुच भाजपा में शामिल होने के बाद भ्रष्टाचार के सारे आरोपी ईमानदार बन जाते हैं? पिछले दिनों महाराष्ट्र के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऊपर ड्रग्स को लेकर जो मामला चल रहा है उसका जिक्र करते हुए कहा कि अगर आज शाहरुख खान भाजपा में शामिल हो जाएं तो जिस ड्रग्स की बात हो रही है वह चीनी बन जाएगी। यानी मामला खत्म हो जाएगा। यह भाजपा की लड़ाई और केंद्रीय एजेंसियों की साख पर बड़ा सवाल है। Central agencies BJP leaders Read also आर्यन के बहाने नशाबंदी लेकिन यह सिर्फ विपक्ष के आरोपों का मामला नहीं है, बल्कि भाजपा के अपने नेता इन आरोपों को पुष्ट कर रहे हैं। महाराष्ट्र के सांगली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय पाटिल ने कहा है कि ईडी उनके यहां नहीं आएगी क्योंकि वे भाजपा के सांसद हैं। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का हवाला देते हुए कहा कि वे किसी हाल में मेरे यहां नहीं आएंगे। उससे पहले महाराष्ट्र से ही भाजपा के एक दूसरे नेता हर्षवर्धन पाटिल ने कहा था कि भाजपा में शामिल होकर चैन की नींद सो रहे हैं क्योंकि अब उनके यहां कोई जांच नहीं होगी। ध्यान रहे संजय पाटिल एनसीपी छोड़ कर और हर्षवर्धन पाटिल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे पहले कई राज्यों में ऐसा हुआ है कि भ्रष्टाचार के आरोपी नेता भाजपा में चले गए तो उनको खिलाफ सारी कार्रवाई खत्म हो गई या रोक दी गई। लेकिन इससे पहले किसी ने खुल कर इस तरह से नहीं कहा था कि भाजपा में शामिल होने से उसे राहत मिली है।
Tags :
Published

और पढ़ें