रियल पालिटिक्स

यूपी से कांग्रेस को भी उम्मीद नहीं

ByNI Political,
Share
यूपी से कांग्रेस को भी उम्मीद नहीं
ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी को खुद भी उत्तर प्रदेश से कोई उम्मीद नही है। अगर कांग्रेस को जरा भी उम्मीद होती तो यह नहीं होता कि पंजाब की सभा में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने भाषण में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गालियां दें, उन्हें पंजाब में आने से रोकने की अपील करें और प्रियंका गांधी वाड्रा मंच पर बैठी यह भाषण सुनती रहें! प्रियंका यह भाषण इसलिए सुनती रहीं क्योंकि उनको पता है कि उत्तर प्रदेश में कुछ हासिल नहीं होना है, जबकि पंजाब में चन्नी के सहारे फिर से सत्ता आ सकती है। इसलिए यूपी, बिहार के भैया लोगों के चक्कर में पंजाब की सत्ता क्यों गंवानी है? Congress no hope UP Read also महंगाई और विकास का दोहरा संकट सोचें, बिहार और उत्तर प्रदेश के भैया लोगों को रोकने का भाषण देने वाले चन्नी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश भी पहुंचीं और रविदास जयंती में चन्नी के साथ शामिल होकर दलित समाज को चुनावी मैसेज भी दिया। इससे पहले प्रियंका की मौजूदगी में चन्नी ने मंच पर कहा था- यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी ने यह कहा तो भीड़ ने ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे लगाए। इस नारेबाजी में प्रियंका भी शामिल हुईं। बाद में उन्होंने झेंप मिटाते हुए कहा कि बाहर से आने वालों को पंजाबियत सिखानी चाहिए।
Tags :
Published

और पढ़ें