रियल पालिटिक्स

कांग्रेस को मार्गदर्शक मंडल की जरूरत

ByNI Political,
Share
कांग्रेस को मार्गदर्शक मंडल की जरूरत
Congress needs maargadarshak mandal: कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बैठने वाले एक नेता ने कहा कि कांग्रेस को भी एक मार्गदर्शक मंडल का जरूरत है। योग दिवस के रोज जब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह बयान दिया कि योग करते समय ओम बोलने से ऐसा नहीं है कि योग का ज्यादा फायदा होता है उस दिन पार्टी के कई नेता बहुत नाराज थे। उन्होंने कहा कि सिंघवी जैसे नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाल देना चाहिए। पार्टी के ही नेता इस बात से हैरान थे कि योग दिवस के दिन इस बयान का क्या संदर्भ था? उन्होंने बिना संदर्भ के यह बयान दिया था, जिस पर रामदेव से लेकर भाजपा के सारे नेताओं को कांग्रेस को घेरने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें: सिंधिया को सीट की तलाश

congress इसी तरह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इसे बहाल करने के सवाल पर विचार करेगी। सवाल है कि क्यों विचार करेगी? जब कश्मीर के उमर अब्दुल्ला जैसे नेता मान रहे हैं कि अनुच्छेद 370 की बहाली के बारे में सोचना भी मूर्खतापूर्ण है तो कांग्रेस जैसी पार्टी के नेता क्यों इस पर विचार करने की बात कह रहे हैं। बाद में दिग्विजय सिंह लोगों के अंग्रेजी ज्ञान पर सवाल उठा रहे थे।

यह भी पढ़ें: ये बदलाव गौरतलब है

congress

यह भी पढ़ें: छोटे हमले, बड़े आयाम

तभी कांग्रेस मुख्यालय में मार्गदर्शक मंडल ( Congress needs maargadarshak mandal ) बनाया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं का खास टाइमपास है। उनका कहना है कि सोनिया गांधी मार्गदर्शक मंडल की अध्यक्ष बन जाएं और एके एंटनी को उसका संयोजक बना दिया जाए। उसके बाद पार्टी के तमाम पुराने नेताओं को उसमें रखा जाना चाहिए। मार्गदर्शक मंडल बना रहे नेताओं के पास अपनी अपनी सूची है। मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर कैप्टेन अमरिंदर सिंह और सुशील शिंदे से लेकर ओमन चांडी तक के नाम इसमें हैं। कुछ बयान बहादुर नेताओं के नाम भी इस सूची में शामिल किए गए हैं।
Published

और पढ़ें