nayaindia Raj Bhavan Modi government राजभवन में महिलाओं की घटती संख्या
सर्वजन पेंशन योजना
राजरंग| नया इंडिया| Raj Bhavan Modi government राजभवन में महिलाओं की घटती संख्या

राजभवन में महिलाओं की घटती संख्या

Governor

Raj Bhavan Modi government राजभवन में एक और महिला राज्यपाल कम हो गई। पिछले हफ्ते 20 अगस्त को मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला रिटायर हो गई हैं। उनकी जगह केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एल गणेशन को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इस साल रिटायर होने वाली नजमा हेपतुल्ला तीसरी महिला राज्यपाल हैं। इनमें से दो महिलाएं कार्यकाल पूरा होने के बाद रिटायर हुईं और एक किरण बेदी को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया। पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी को अप्रैल-मई में हुए चुनाव से तीन-चार महीने पहले ही हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस केंद्र शासित प्रदेश के भाजपा नेताओं ने चुनाव से पहले उनको हटाने का दबाव बनाया था।

Read also अखंड भारत या अखंड आर्यावर्त्त ?

बहरहाल, किरण बेदी को हटाए जाने के बाद से वहां कोई नया उप राज्यपाल नियुक्त नहीं किया गया है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन पिछले सात-आठ महीने से पुड्डुचेरी का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। इस बीच पिछले महीने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु को रिटायर कर दिया गया। उनका कार्यकाल हालांकि पहले ही पूरा हो चुका था। उनकी जगह रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया। इस तरह किरण बेदी, द्रौपदी मुर्मु और नजमा हेपतुल्ला ये तीनों महिलाएं राजभवन से बाहर हो गईं। हालांकि अभी भी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के राजभवन में महिलाएं हैं लेकिन इस साल रिटायर हुई या हटाई गईं तीन महिलाओं की जगह खाली हुई है। ध्यान रहे पिछले कुछ दिन से प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण की बहुत चर्चा कर रहे हैं और उनकी सरकार में भी पहले के मुकाबले ज्यादा महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। सो, अब उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिन में कुछ जगहों पर राज्यपाल, उप राज्यपाल के रूप में महिलाओं की नियुक्ति होगी। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
राहुल को दो साल की सजा
राहुल को दो साल की सजा