रियल पालिटिक्स

दिल्ली के प्रचार का आखिरी हफ्ता

ByNI Political,
Share
दिल्ली के प्रचार का आखिरी हफ्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब चार दिन और चुनाव प्रचार होगा। अभी तक भाजपा की ओर से न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार में उतरे हैं और न कांग्रेस की ओर से सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी की रैली हुई है। भाजपा का प्रचार तो फिर भी उसके बड़े नेता संभाल रहे हैं। खुद अमित शाह कमान में हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री चुनावी रैलियां कर रहे हैं। पर कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के सहारे लड़ रही है। बहरहाल, आखिरी हफ्ते के प्रचार में सब उतरने वाले हैं। नरेंद्र मोदी की कई रैलियां होने वाली हैं और सोनिया व राहुल गांधी भी रैली करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली और रोड शो की योजना बन रही है। बड़े नेताओं के प्रचार और बड़ी रैलियों के अलावा अब अगले चार दिन दिल्ली के चुनाव के मुख्य मुद्दों पर भी नजर रखने की जरूरत है। अब तक तो भाजपा का प्रचार शाहीन बाग, जामिया के प्रदर्शन, कश्मीर, राम मंदिर, तीन तलाक और नागरिकता पर केंद्रित है। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री इसमें कोई नई बात जोड़ते हैं या इन्हीं मुद्दों पर उनका प्रचार रहता है। अगर उन्होंने भी अपने भाषण में इन्हीं मुद्दों पर फोकस किया तो आम आदमी पार्टी को ध्रुवीकरण रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे।
Published

और पढ़ें