रियल पालिटिक्स

भाजपा के पास सितारा प्रचारकों की कमी

ByNI Political,
Share
भाजपा के पास सितारा प्रचारकों की कमी
वैसे तो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि सभी चुनावी राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की भारी भरकम सूची जारी कर दी है। लेकिन पार्टी के नेताओं को एक कमी दिख रही है, जिसकी शिकायत कई उम्मीदवारों ने की है। उनका कहना है कि भाजपा के पास इस बार सितारा प्रचारकों की कमी है। सितारा प्रचारकों का मतलब है कि फिल्मी सितारे या क्रिकेट के सितारे या दूसरे क्षेत्र की मशहूर हस्तियां भाजपा की प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। स्टार प्रचारकों के अलावा स्वतंत्र रूप से भी मशहूर हस्तियां प्रचार में नहीं दिख रही हैं। Election BJP star campaigners Read also कांग्रेस पर हमले का बड़ा मतलब भाजपा के पास हेमा मालिनी और सन्नी देओल जैसे नेता जरूर हैं, जो सांसद भी हैं लेकिन वे कहीं प्रचार में नहीं जा रहे हैं। पिछले साल जब किसानों का आंदोलन चल रहा था, जो एक साल चला तब इन दोनों नेताओं ने किसानों के पक्ष में स्टैंड नहीं लिया था। तभी जाटों की नाराजगी के बावजूद जाट बहुल इलाकों में भाजपा इन दोनों नेताओं को नहीं भेज रही है। कोई जाट उम्मीदवार भी इनको प्रचार में नहीं बुला रहा है। जाट इलाकों को छोड़ कर बाकी इलाकों में इनको नहीं बुलाया जा रहा है। भाजपा के पास स्थायी स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा थे, जो पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। उनके जाने से भाजपा को दो सितारों- शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का नुकसान हुआ है। क्रिकेटक कीर्ति आजाद पार्टी छोड़ कर कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस में चले गए हैं तो चेतन चौहान का निधन हो गया है।
Published

और पढ़ें