कांग्रेस पार्टी ने भानुमति का कुनबा बना रखा है। देश के दो दर्जन पार्टियों के साथ उसने औपचारिक या अनौपचारिक तालमेल किया हुआ है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सारी पार्टियां अपनी अपनी राजनीति कर रही हैं और उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि उनकी राजनीति से कांग्रेस का फायदा हो रहा है या नुकसान। विपक्ष की राजनीति में कांग्रेस के साथ मिल कर भाजपा के खिलाफ काम करने वाली दो पार्टियों तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की नींद उड़ाई है। अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा से ज्यादा इन दो पार्टियों की चिंता हो रही है। आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस के चिंता बढाई है तो इन दोनों पार्टियों ने गोवा भी कांग्रेस की मुसीबत बढ़ाई है। Arvind kejriwal Mamta banerjee
Read also भारत में महिला जजों की कमी
केजरीवाल की पार्टी ने पहले ऐलान किया था कि वह गोवा में पूरी ताकत से लड़ेगी। वह पहले भी लड़ चुकी है लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस बार तृणमूल कांग्रेस ने भी गोवा में ताल ठोंकी है और डेरेक ओ ब्रायन को वहां भेज कर ईसाई वोट को पटाने का दांव चला है। ध्यान रहे ईसाई कांग्रेस के कोर वोट रहे हैं। हालांकि पिछले चुनाव में भाजपा के मनोहर पर्रिकर की वजह से ईसाइयों का रूझान भाजपा की ओर बना और उन्होंने वोट भी दिए। पर्रिकर के नहीं रहने के बाद अब कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि ईसाई उसको वोट करेंगे। लेकिन उस वोट में सेंध लगाने के लिए आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस दोनों पहुंच गए हैं। इनकी वजह से वोट बंट सकता है।
ममता, केजरीवाल से कांग्रेस को चिंता
और पढ़ें
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...
-
भाजपा में शामिल हुईं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जेएमएम...