रियल पालिटिक्स

गुजरात में राहुल ने दिया आप को जवाब

ByNI Political,
Share
गुजरात में राहुल ने दिया आप को जवाब
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात की पहली चुनावी यात्रा में जम कर वादे किए। उन्होंने सरकार का खजाना खोलने का ऐलान किया। राहुल ने तीन लाख रुपए तक किसानों की कर्ज माफी का वादा किया तो पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का और तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने का वादा भी किया। उन्होंने कोरोना महामारी में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा भी की। दस लाख नौकरियों का वादा भी किया। राहुल ने ये सारे वादे भाजपा को चुनौती देने के लिए नहीं किए, बल्कि उनको आम आदमी पार्टी को जवाब दिया। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने हर गुजरात दौरे में ढेर सारे वादे करते हैं। उन्होंने भी फ्री बिजली-पानी से लेकर किसानों की कर्ज माफी तक का वादा किया है। कांग्रेस को चिंता है कि अगर लोग आप के इस वादे से प्रभावित हुए तो भाजपा विरोधी वोट बंटेंगे, जिसका भारी नुकसान कांग्रेस को होगा। तभी कांग्रेस ने उनको जवाब देना जरूरी समझा। अगर भाजपा को जवाब देना होता तो कांग्रेस पिछले 27 साल के भाजपा राज को निशाना बनाती। राहुल ने भाजपा को निशाना बनाया लेकिन वह ज्यादातर केंद्र की आठ साल की नीतियों को लेकर था। कांग्रेस के नेता मान रहे हैं कि राज्य में पार्टी 27 साल से सत्ता से बाहर है और इस दौरान एक पूरी पीढ़ी पैदा होकर जवान हो गई है। सो, लोग कांग्रेस के पिछले राज को भूल चुके हैं। नौजवानों के लिए जैसे आप है वैसे कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस को ज्यादा जोर लगाना होगा आप को रोकने में।
Tags :
Published

और पढ़ें