कांग्रेस पार्टी आमतौर पर मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करके चुनाव नहीं लड़ती हैं। हालांकि पंजाब जैसे इसके एकाध अपवाद रहे हैं। अपनी इसी नीति के तहत कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश या गुजरात में मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा नहीं की है। गुजरात में तो कोई सवाल नहीं उठा रहा है क्योंकि सबको पता है कि कांग्रेस लड़ाई में नहीं है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव जीतने की स्थिति में है इसलिए यह सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? भाजपा भी यह मुद्दा उठा रही है कि कांग्रेस में आठ दावेदार हैं और इसलिए पार्टी में अंदरूनी खींचतान चल रही है, सब एक दूसरे को काट रहे हैं। यह सही है कि कांग्रेस में कई दावेदार हैं लेकिन इसकी वजह से कांग्रेस का चुनाव अभियान प्रभावित नहीं हो रहा है। सारे नेता इस उम्मीद में मेहनत कर रहे हैं कि सरकार आई तो वे भी सीएम बन सकते हैं।
कांग्रेस की ओर जो मुख्य चेहरा है वह प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का है। वे मंडी से सांसद हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। वीरभद्र सिंह कोई चार दशक तक हिमाचल प्रदेश की राजनीति की एक धुरी रहे थे। उनको प्रदेश अध्यक्ष बना कर कांग्रेस ने उनका चेहरा प्रमुखता से दिखाया है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है तो अघोषित रूप से वे भी प्रत्याशी माने जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी कई बार के विधायक हैं और नेता विपक्ष होने के नाते वे अपनी दावेदारी स्वाभाविक मान रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता रहे जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली भी दावेदार माने जा रहे हैं क्योंकि प्रियंका गांधी ने चार अक्टूबर को उनको चुनाव क्षेत्र में रैली की। कुछ और नेता भी हैं लेकिन मुख्य रूप से इन चार नेताओं की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
हिमाचल में कांग्रेस के कितने दावेदार?
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...