रियल पालिटिक्स

दो लोग दौड़े, जिसमें आप सेकेंड आए!

ByNI Political,
Share
दो लोग दौड़े, जिसमें आप सेकेंड आए!
कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाई जा रही वैक्सीन की सौ करोड़ डोज पूरे होने पर देश में जिस तरह का जश्न मन रहा है उसे लेकर सोशल मीडिय में कई तरह के मीम और मजाकिया पोस्ट शेयर हो रहे हैं। इस उपलब्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधित करने के बाद जो मीम्स शेयर हुए उनमें एक में कहा गया कि दो लोग दौड़े, जिसमें आप सेकेंड आए! असल में दुनिया में दो ही देश हैं चीन और भारत हैं, जिनकी आबादी 50 करोड़ से ज्यादा है। इसलिए सौ करोड़ डोज का आंकड़ा ये ही दोनों देश पार कर सकते थे। Hundred crore doses vaccination

Read also मोदी राजः भारत कितना ठुकेगा?

इसमें चीन ने बहुत पहले यह आंकड़ा पार कर लिया। चीन में 223 करोड़ डोज लग चुकी है और वह अपनी 80 फीसदी आबादी को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर चुका है। उसके मुकाबले भारत का आंकड़ा आधे से भी कम है। भारत में कुल आबादी के 21 फीसदी और व्यस्क आबादी के 31 फीसदी को दोनों डोज लगी है। तभी यह मजाक बन रहा है कि भारत और चीन दो देश दौड़े और दोगुने से ज्यादा अंतर से भारत दूसरे स्थान पर रहा, फिर भी जश्न मनाया जा रहा है।
Tags :
Published

और पढ़ें