रियल पालिटिक्स

आप का भी मुकदमा लड़ेंगे सिब्बल!

ByNI Political,
Share
आप का भी मुकदमा लड़ेंगे सिब्बल!
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल अब कई और पार्टियों के लिए उपलब्ध हो गए हैं। पहले वे कांग्रेस नेताओं के मुकदमे लड़ते थे। तभी जब वे कांग्रेस से नाराज हुए और पार्टी छोड़ी तो कांग्रेस नेताओं के होश उड़े थे। कई नेताओं ने यह पता लगाना शुरू किया कि वे उनके मुकदमे लड़ेंगे या नहीं। बाद में सिब्बल की तरफ से सबको भरोसा दिलाया गया कि वे कांग्रेस नेताओं के मुकदमे लड़ते रहेंगे। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के समर्थन से नामांकन दाखिल करने के बाद दिल्ली लौटते ही सिब्बल जिस पहले मुकदमे में अदालत में हाजिर हुए वह कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं का भरोसा लौटा। इस बीच खबर है कि अब सिब्बल आम आदमी पार्टी के नेताओं का मुकदमा भी लड़ सकते हैं। ध्यान रहे कांग्रेस और आप के बीच छत्तीस का आंकड़ा है लेकिन आप और सपा के बीच खूब दोस्ती हो गई है। सपा के संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन की भी बात की थी। तभी जब आप के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई तो यह चर्चा शुरू हुई कि उनका मुकदमा सिब्बल लड़ेंगे। उनकी गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद सिब्बल ने ट्विट करके कहा धन शोधन कानून यानी पीएमएलए पर सवाल उठाया और कहा कि इस कानूना का दुरुपयोग राजनीतिक मकसद के लिए किया जा रहा है। आप के जानकार नेता बता रहे हैं कि वे जैन का मुकदमा लड़ेंगे। सो, सिब्बल अब कांग्रेस के साथ साथ समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के लिए भी उपलब्ध हैं।
Tags :
Published

और पढ़ें