रियल पालिटिक्स

कर्नाटक के कई मंत्रियों की छुट्टी होगी

ByNI Political,
Share
कर्नाटक के कई मंत्रियों की छुट्टी होगी
Karnataka govt minister changed कर्नाटक में उत्तराखंड नहीं दोहराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले छह महीने में उत्तराखंड में दो मुख्यमंत्री बदले लेकिन कोई मंत्री नहीं बदला जाए। त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में जितने मंत्री थे उन सारे मंत्रियों को तीरथ सिंह रावत की सरकार में शपथ दिलाई गई और फिर उन्हीं सारे मंत्रियों को पुष्कर सिंह धामी की सरकार में भी शपथ दिलाई गई। ऐसा कर्नाटक में नहीं होगा। बीएस येदियुरप्पा की सरकार में मंत्री रहे लोग नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की सरकार में बाई डिफॉल्ट मंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। भाजपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। Read also यूपी में विस्तार होगा या नहीं? मुख्यमंत्री बोम्मई शपथ लेने के बाद दिल्ली आए थे और प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं से मिल कर गए। लेकिन वे मंत्रियों की सूची मंजूर कराने नहीं आए थे। उनको इस बात के लिए हरी झंडी मिली है कि वे सूची बनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भी कहा है कि वे किसी का नाम सुझाने नहीं जा रहे हैं। लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि असली फैसला येदियुरप्पा ही करेंगे। उनकी सरकार में मंत्री रहे उन लोगों की कुर्सी बच सकती है, जिन पर उनका भरोसा था। उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाला नेता इस बार भी मंत्री नहीं बन पाएंगे और जो नेता खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार मान रहे थे उनमें से कुछ लोगों की छुट्टी हो सकती है। यह भी होगा येदियुरप्पा का ही मंत्रिमंडल लेकिन इसमें कुछ नए चेहरे होंगे। Read also भाजपा-कांग्रेस की सिर्फ भूमिका बदली है Karnataka govt minister changed
Published

और पढ़ें