रियल पालिटिक्स

केजरीवाल ने भी देश को संबोधित किया!

ByNI Political,
Share
केजरीवाल ने भी देश को संबोधित किया!
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में कमाल का घटनाक्रम हुआ। लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया तो दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देश को संबोधित किया। बिल्कुल प्रधानमंत्री के अंदाज में उन्होंने समस्त भारतवासियों के लिए भाषण दिया और बार बार इंडिया का नाम लिया। उन्होंने दिल्ली और दिल्लीवासियों की बातचीत नाममात्र के लिए की उनका पूरा फोकस देश के लोगों पर था। ऐसा लग रहा था कि वे लाल किले से भाषण दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस भाषण को उन्होंने अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा की पूर्ति के साधन के तौर पर इस्तेमाल किया। केजरीवाल ने अपने भाषण में इस महत्वाकांक्षा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने दिल्ली की सिस्टम ठीक किया है (पता नहीं कौन सा) उसी तरह से वे पांच साल में देश का सिस्टम भी ठीक कर देंगे। इस तरह से उन्होंने पांच साल के लिए देश मांगा ताकि सिस्टम ठीक कर सकें। इसके लिए उन्होंने विस्तार से मौजूदा सिस्टम की खामियां बताईं। उन्होंने देश के मुख्य विपक्षी नेता की तरह भाषण दिया और जापान, जर्मनी आदि देशों से तुलना करते हुए कहा कि ये देश दूसरे विश्वयुद्ध में बरबाद हो गए थे लेकिन आज ये विकसित देश हैं तो भारत क्यों नहीं विकसित देश बन पाया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग दुनिया के सबसे बेस्ट लोग हैं फिर भी भारत पिछड़ा है तो इसलिए क्योंकि यहां का सिस्टम खराब है।
Published

और पढ़ें