रियल पालिटिक्स

महाराष्ट्र में चुनाव की क्या जल्दी है?

ByNI Political,
Share
महाराष्ट्र में चुनाव की क्या जल्दी है?
local body election maharashtra : देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। देश में मिले तीन करोड़ संक्रमितों में से अकेले महाराष्ट्र में 60 लाख के करीब संक्रमित मिले हैं और देश में चार लाख के करीब हुई मौतों में से एक लाख 18 हजार मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। फिर भी महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के कुछ उपचुनावों की घोषणा हो गई है। सोचें, स्थानीय निकायों के चुनाव के बगैर क्या बिगड़ा जा रहा है? महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयोग ने धुले, नंदूरबार, वाशिम, अकोला और नागपुर जिला परिषद के चुनावों की घोषणा की है और साथ ही 33 पंचायत समितियों के चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक 19 जुलाई को मतदान होगा और 20 जुलाई को वोटों की गिनती होगी।

यह भी पढ़ें: सुशील मोदी या संजय जायसवाल?

यह भी पढ़ें: आय कर की नई साइट किसका फितूर!

सोचें, बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छह महीने टाल गिए हैं और पुराने प्रतिनिधियों को भी विस्तार दे दिया गया है। कर्नाटक में भी स्थानीय निकाय चुनाव टल गए हैं और ओड़िशा में भी चुनाव टलने वाले हैं। इन तीनों राज्यों में निकायों का कार्यकाल पूरा हो गया है और अभी चुनाव होने वाले थे। इसके उलट महाराष्ट्र में उपचुनाव होना है, जिसके नहीं होने से निकायों के कामकाज पर कोई खास असर नहीं होना है। फिर भी प्रदेश चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया। ध्यान रहे अब भी महाराष्ट्र में आठ से नौ हजार केसेज रोज आ रहे हैं और सैकड़ों लोग मर रहे हैं। फिर भी हैरानी की बात यह है कि प्रदेश की किसी भी पार्टी ने कोरोना महामारी की वजह से चुनाव टालने की मांग नहीं की है, बल्कि पार्टियां इस आधार पर चुनाव का विरोध कर रही हैं कि जब तक ओबीसी आरक्षण बहाल नहीं होता है तब तक चुनाव ( local body election maharashtra ) नहीं होने देंगे।
Published

और पढ़ें