रियल पालिटिक्स

हेमंत पर ममता की मेहरबानी

ByNI Political,
Share
हेमंत पर ममता की मेहरबानी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भले कांग्रेस के साथ दूरी बना रही है लेकिन कांग्रेस की सहयोगी दूसरी विपक्षी पार्टियों के प्रति उनका पूरा सद्भाव है। तभी वे और उनकी पुलिस झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूरी मदद कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने झारखंड सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को पैसे मिले थे। बंगाल पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसे जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उसने गाड़ियों को रोक कर जांच की। पुलिस ने बताया नहीं की जानकारी कहां से मिली थी लेकिन बताया जा रहा है कि झारखंड की सीआईडी ने जानकारी दी थी, जिस पर बंगाल पुलिस ने कार्रवाई की। बंगाल पुलिस ने न सिर्फ पैसे के साथ कांग्रेस नेताओं को पकड़ा, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया और अदालत से 10 दिन की रिमांड भी ली। Read also यह भी पढ़ें: ये न्याय है या मज़ाक ? अभी कांग्रेस के तीनों विधायक पुलिस की हिरासत में ही थे कि बंगाल पुलिस ने एक और बड़ा काम किया। पुलिस ने झारखंड के एक वकील राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। राजीव कुमार को झारखंड में ‘पीआईएल मैन’ के रूप में जाना जाता है। वे भाजपा की पांच साल की प्रदेश सरकार के समय तो चुप रहे थे लेकिन उससे पहले और उसके बाद कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के खिलाफ उन्होंने खूब सारे पीआईएल किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर की गई दो पीआईएल में वे वकील हैं। पीआईएल करने वाले शिवशंकर शर्मा की वे पैरवी कर रहे हैं। शर्मा ने हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री रहते अपने नाम खदान आवंटित करने और फर्जी कंपनियां बनवाने के आरोप लगाए हैं। बहरहाल, बंगाल पुलिस ने राजीव कुमार को 50 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।
Published

और पढ़ें