रियल पालिटिक्स

बाहर से आए नेताओं की भरमार

ByNI Political,
Share
बाहर से आए नेताओं की भरमार
bjp jyoditraditya scindia : केंद्र में नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार की पहला फेरबदल में कई ऐसे चेहरे हैं, जो अनाम हैं यानी जिनके बारे में दिल्ली की मीडिया को पता ही नहीं है। सबका बायोडाटा लेकर मीडियाकर्मी राज्यों में फोन करके जानकारी ले रहे थे। लेकिन अनेक ऐसे चेहरे हैं, जिनके बारे में सब लोग जानते थे। ऐसे चेहरों में उन नेताओं की भरमार है, जो दूसरी पार्टियों से आए हैं या दूसरे काम में थे और भाजपा या किसी दूसरी पार्टी से नहीं जुड़े थे। सहयोगी पार्टियों के अलावा ऐसे नेताओं की भरमार है, जिनको भाजपा ने अपना बनाया है।

यह भी पढ़ें: नया कैबिनेट, उम्मीद करना फालतू!

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया इसकी मिसाल हैं तो शिव सेना और उसके बाद कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नारायण राणे दूसरी मिसाल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में ये दोनों नेता अगली पंक्ति में बैठाए गए। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी भाजपा के पुराने नेता नहीं हैं। वे 10 साल पहले 2011 में भाजपा में शामिल हुए थे। उससे पहले वे असम गण परिषद से जुड़े थे और उसकी टिकट पर विधायक व सांसद दोनों रहे थे। modi govt cabinet उनको पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था और अब कैबिनेट मंत्री बनाया है। वे भी शपथ समारोह में अगली पंक्ति में बैठे थे। उत्तर प्रदेश से राज्यमंत्री बनाए गए एसपी सिंह बघेल भी प्रदेश की सारी पार्टियों में घूम कर भाजपा में शामिल हुए थे। जो पूर्व आईएएस अधिकारी मंत्री बनाए गए हैं उनको भी भाजपा के सामान्य नेता अपना नहीं ही मानते हैं। bjp jyoditraditya scindia
Published

और पढ़ें