रियल पालिटिक्स

सेवा विस्तार के सहारे सरकार

ByNI Political,
Share
सेवा विस्तार के सहारे सरकार
भारत की सरकार सेवा विस्तार पर काम कर रहे अधिकारियों के सहारे चल रही है या रिटायर हो जाने के बाद ठेके पर रखे गए अधिकारियों के सहारे चल रही है। ऊपर से सरकार ने तय कार्यकाल वाले अधिकारियों को भी एक-एक साल करके तीन साल का सेवा विस्तार देने का कानून बना लिया है इसलिए आगे ऐसे ही अधिकारियों के सहारे सरकार चलेगी। अभी जो अधिकारी जिस पद पर बैठा है, माना जा रहा है कि 2024 तक वह उसी पद पर बैठा रहेगा। government help of officers सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को पलटने के लिए सरकार ने अध्यादेश लाकर कानून बनाया और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्र को 17 नवंबर 2022 तक सेवा विस्तार दे दिया। देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी आईबी के प्रमुख अरविंद कुमार और रॉ के प्रमुख सामंत गोयल को एक एक साल का विस्तार मिला था। उसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को एक साल का विस्तार मिला और गृह सचिव अजय भल्ला भी एक साल के सेवा विस्तार पर काम कर रहे हैं। Read also अंग्रेज से ज्यादा खतरनाक अंग्रेजी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी में प्रमुख रहे पीसी मोदी को तीन सेवा विस्तार मिला और अब रिटायर होने बाद वे राज्यसभा के महासचिव बन गए हैं। फाइनेंशिएल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के प्रमुख पंकज कुमार मिश्र पांच साल से काम कर रहे हैं और दो साल और करेंगे क्योंकि उनका पद अतिरिक्त सचिव का बना दिया गया है। सेबी के प्रमुख अजय त्यागी पिछले साल अगस्त से ही डेढ़ साल के सेवा विस्तार पर चल रहे हैं। अगले कुछ दिन में कई और अधिकारियों को भी सेवा विस्तार मिलेगा या रिटायर होने के बाद ये अधिकारी ठेके पर रखे जाएंगे।
Published

और पढ़ें