रियल पालिटिक्स

यादव समाज के चार मंत्री बनाने का प्रचार

ByNI Political,
Share
यादव समाज के चार मंत्री बनाने का प्रचार
ministers of yadav society : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में इस बार चार यादव मंत्री बनाए गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों में से किसी की नजर इस ओर नहीं गई थी लेकिन यादव समाज और भाजपा के नेता इसका जम कर प्रचार कर रहे हैं। ध्यान रहे प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल की कई नजरिए से व्याख्या हुई है। सबसे ज्यादा ओबीसी, सबसे ज्यादा दलित और सबसे ज्यादा एसटी मंत्री होने का प्रचार किया गया। उत्तर प्रदेश से सात मंत्री बनाए गए, जिनमें से छह पिछड़े या दलित समाज के हैं। सो, तमाम व्याख्या के बीच यादव समाज के चार मंत्री बनाने के पहलू से कोई विश्लेषण नहीं हुआ। Read also आर्थिकी को संभालने के छोटे-छोटे उपाय! Bhupendra Yadav BJP ministers of yadav society प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में पहले से दो यादव मंत्री थे। बिहार से नित्यानंद राय और हरियाणा के राव इंद्रजीत सिंह। बिहार के यादव समाज का हरियाणा यादव समाज से पहले से जुड़ाव रहा है। लालू प्रसाद के एक दामाद राव चिरंजीवी हैं और शरद यादव की बेटी की शादी भी हरियाणा में हुई है। सो, बिहार और हरियाणा का कनेक्शन था। यह अलग बात है कि बिहार में यादव भाजपा को वोट देने से कतराते हैं। वे लगभग पूरी तरह से लालू प्रसाद की पार्टी राजद से जुड़े हैं। झारखंड में भी उनका रूझान राजद की ओर ही रहता है। Read also  महंगाई के मुकाबले जनसंख्या का मुद्दा फिर भी भूपेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाने के बाद भाजपा लगातार यादव वोट अपनी ओर करने का प्रयास कर रही है। पहले रामकृपाल यादव को मंत्री बनाया गया था और फिर नित्यानंद राय को अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया। अब मोदी ने बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को भी मंत्री बना दिया है। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुईं पूर्व राजद नेता अन्नपूर्ण देवी को भी केंद्र में मंत्री बना दिया गया है। इस तरह मोदी की सरकार में चार यादव मंत्री हो गए हैं। ये बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं।  
Published

और पढ़ें