Warning: A non-numeric value encountered in /home/u346475527/domains/nayaindia.com/public_html/wp-content/themes/nayaindia2023/functions.php on line 1611
भूपेंद्र यादव होंगे उप नेता | bhpendra yadav deputy leader Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
राजरंग

भूपेंद्र यादव होंगे उप नेता!

ByNI Political,
Share
bhupendra yadav Narendra modi

bhpendra yadav deputy leader : संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले भाजपा ने थावरचंद गहलोत की जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा का नेता मनोनीत कर दिया। गहलोत जब राज्यसभा में पार्टी के नेता थे तब पीयूष गोयल उप नेता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके नेता बनने के बाद अब उप नेता का पद खाली हो गया है। भाजपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव को उप नेता बनाया जा सकता है। वे अमित शाह और जेपी नड्डा की टीम में महासचिव थे और कई राज्यों में संगठन और चुनाव के प्रभारी के तौर पर काम किया।

Read also:  Navjot Singh Sidhu बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

राज्यसभा में वे पार्टी के बेहतरीन वक्ताओं में से एक हैं और वकील होने की वजह से उनको कानून व संसदीय नियमों की पूरी जानकारी है। तभी सदन के नेता के रूप में भी उनके नाम की चर्चा हुई थी। उनके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम की भी चर्चा सदन के नेता के लिए हुई थी। लेकिन मंत्रालय में उनकी पोजिशन को देखते हुए यह तय है कि वे उप नेता नहीं होंगी। भूपेंद्र यादव के अलावा दूसरे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी उप नेता के लिए चर्चा में है। मंत्रिमंडल विस्तार में धर्मेंद्र प्रधान का पेट्रोलिम मंत्रालय उनसे ले लिया गया। हालांकि वे शिक्षा मंत्री बने हैं पर पेट्रोलियम से हटाए जाने को उनका डिमोशन माना जा रहा है। इसलिए संसद में उपनेता बना कर उनका कद बढ़ाया जा सकता है। bhpendra yadav deputy leader

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें