रियल पालिटिक्स

Punjab कांग्रेस में चल रहे घमासान का अंत! पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, नहीं छोड़ेंगे पद

Byदिनेश सैनी,
Share
Punjab कांग्रेस में चल रहे घमासान का अंत! पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, नहीं छोड़ेंगे पद
नई दिल्ली | Punjab Political Crisis: पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान का अंत हो गया है। लंबे समय से पंजाब कांग्रेस में जारी अन्र्तकलह को आज पार्टी के आलाकमानों ने बैठक कर खत्म कर दिया है। अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह (Navjot Singh Sidhu) अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है। गुरुवार को हरीश रावत ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। इसका आधिकारिक ऐलान कल शुक्रवार को कर दिया जाएगा। Navjot Singh Sidhu ने गुरुवार को संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ बैठक में सभी मुद्दों से अवगत कराया जिनको लेकर उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। Harish rawat ये भी पढ़ें:- महंगाई के बीच त्योहारी सीजन में खाने का तेल हुआ सस्ता, आम जनता को राहत के लिए सरकार ने उठाया कदम जल्द ही सभी समस्या होंगी दूर Punjab Political Crisis: हरीश रावत ने बैठक के बाद कहा कि, हम बातचीत के जरिए सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत चन्नी ने सभी मुद्दों पर बात की है और जल्द ही समस्याओं का निपटारा कर लिया जाएगा। punjab political crisis congress सिद्धू बोले- राहुल और प्रियंका गांधी के निर्देशों का पालन करूंगा अपने सभी मुद्दें आलाकमानों के सामने रखने के बाद सिद्धू ने कहा, मैंने पंजाब से जुड़ी चिंताओं से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया है। मुझे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में पूरा विश्वास है। मैं उनके निर्देशों का पालन करूंगा। वो जो भी फैसला करेंगे, वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा। ये भी पढ़ें:- Uttar Pradesh : अखिलेश यादव ने महानवमी की जगह रामनवमी की दी शुभकामनाएं, होने लगे ट्रोल… गौरतलब है कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब सीएम की कमान मिली थी और उन्होंने अपने मंत्रीमंडल का गठन किया था, जिसके बाद सिद्धू ने कई मंत्रियों और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।
Published

और पढ़ें