रियल पालिटिक्स

निर्मला सीतारमण की और तरक्की संभव

ByNI Political,
Share
निर्मला सीतारमण की और तरक्की संभव
Nirmala Sitharaman parliamentary board promotion : नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार में ठीक-ठाक काम कर रहे एक दर्जन मंत्रियों को बाहर कर दिया लेकिन देश की अर्थव्यवस्था का भट्ठा बैठे होने के बावजूद निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के पद पर बनी रहीं। अब कहा जा रहा है कि उनको और तरक्की मिल सकती है। उनको भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया जा सकता है। पहले उनको राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जाने की चर्चा भी थी, लेकिन भाजपा ने उनकी बजाय पीयूष गोयल पर दांव लगाया है। गौरतलब है कि थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही राज्यसभा में सत्तापक्ष के नेता का पद खाली हो गया है। Read also:  सिद्धू के लिए आप में क्या जगह है? modi amit shah राज्यसभा में नेता पद के लिए भाजपा में निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान के नाम की चर्चा थी। ध्यान रहे पीयूष गोयल काफी समय से अरुण जेटली की जगह के दावेदार थे। नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में जब जेटली बीमार हो गए थे तब कार्यकारी वित्त मंत्री के रूप में गोयल ने काम किया था। लेकिन दूसरे कार्यकाल में जब वित्त मंत्री बनाने की बारी आई तो मोदी ने निर्मला सीतारमण को यह जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानमंत्री पीयूष गोयल को जेटली वाली वित्त मंत्री की जिम्मेदारी नहीं दे पाए थे इसलिए लग रहा है कि राज्यसभा में भाजपा का नेता पद उनको दे दिया है। Read Also: ममता की बेचैनी बढ़ रही है बहरहाल, सीतारमण उच्च सदन में नेता नहीं बन सकीं, लेकिन वे भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य बन सकती हैं। संसदीय बोर्ड में चार जगह खाली है। वेंकैया नायडू के उप राष्ट्रपति बनने के बाद एक जगह खाली हुई थी और उसके बाद अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के निधन से भी दो जगह खाली हुई। अब थावरचंद गहलोत के इस्तीफे से एक और जगह खाली हो गई है। दूसरी बात यह है कि संसदीय बोर्ड में कोई महिला नहीं है। इसलिए निर्मला सीतारमण की उसकी दावेदारी भी मजबूत बताई जा रही है। वैसे स्मृति ईरानी को भी हाल ही में राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में शामिल किया गया है। Nirmala Sitharaman parliamentary board
Published

और पढ़ें