रियल पालिटिक्स

ओड़िशा के समर्थन से राष्ट्रीय हॉकी

ByNI Political,
Share
ओड़िशा के समर्थन से राष्ट्रीय हॉकी
Odisha government sponsor hockey हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन इसे प्रोत्साहित करने का काम ओड़िशा की सरकार कर रही है। इस समय राष्ट्रीय हॉकी एक तरह से ओड़िशा सरकार की मदद पर ही निर्भर है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद ही यह तथ्य हाईलाइट हुआ है कि पिछले तीन साल से ओड़िशा की सरकार दोनों हॉकी टीमों को स्पांसर कर रही है। इतना ही नहीं जूनियर हॉकी टीम को भी ओड़िशा की सरकार ही स्पांसर कर रही है। सहारा समूह ने जब से हॉकी का साथ छोड़ा तब से ओड़िशा की नवीन पटनायक सरकार ने उसे सहारा दिया है। Read also नीतीश के नए तेवर पर सवाल अपने 20 साल के शासन में नवीन पटनायक ने भले ओड़िशा का भला नहीं किया हो लेकिन उन्होंने भारतीय हॉकी का बहुत भला किया। नवीन पटनायक सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने किसी राष्ट्रीय टीम को स्पांसर किया। ओड़िशा सरकार ने हॉकी की बेहतरी के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया। क्रिकेट के लिए दिवाने इस देश में हॉकी को प्रमोट करना मामूली बात नहीं है। राष्ट्रीय और जूनियर टीमों को स्पांसर करने के साथ साथ ओड़िशा सरकार ने हॉकी के कई बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी भी की। 2023 का वर्ल्ड हॉकी चैंपियनशिप ओड़िशा में होगा। ओड़िशा के दो शहरों- भुवनेश्वर और राउरकेला में इसका आयोजन होगा। अगर इसी तरह राज्य सरकारें क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को प्रमोट करें तो भारत के खिलाड़ी और बेहतर कर सकते हैं। Odisha government sponsor hockey  
Published

और पढ़ें