रियल पालिटिक्स

कमला हैरिस का नजरिया आलोचनात्मक?

ByNI Political,
Share
कमला हैरिस का नजरिया आलोचनात्मक?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात को लेकर काफी उत्साह दिखाया और उनकी तारीफ भी की लेकिन कमला हैरिस ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। ध्यान रहे भारतीय मूल की होने के बावजूद भारत की मौजूदा सरकार के प्रति कमला हैरिस का नजरिया कोई बहुत अच्छा नहीं है। उप राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारत में मानवाधिकार, लोगों की आजादी, प्रेस की आजादी आदि का मुद्दा उठाती रही हैं। उन्होंने कश्मीर की स्थिति पर भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कहा था कि कश्मीर के लोग अपने को अकेला न समझें। हालांकि तब वे उप राष्ट्रपति नहीं बनी थीं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर कश्मीर में दखल देने की भी बात कही थी। ऊपर से पिछले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मोदी की नजदीकी की भी एक ग्रंथि रही होगी। Narendra Modi Kamala Harris Read also वाशिंगटन में मोदी की उपलब्धियाँ हालांकि इसके बावजूद मोदी ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी जब कमला हैरिस से मिलने गए तो उन्होंने उनके दादा पीवी गोपालन से जुड़ी एक सरकारी अधिसूचना की कॉपी भेंट की, जिसे लकड़ी के एक हैंडीक्राफ्ट फ्रेम में बहुत खूबसूरत तरीके से फ्रेम किया गया था। गौरतलब है कि तमिलनाडु के रहने वाले पीवी गोपालन एक सरकारी अधिकारी थे, जिन्होंने कई पदों पर काम किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वाराणसी का विशेष गुलाबी मीनाकारी का एक शतरंज का सेट भी कमला हैरिस को भेंट किया। उन्होंने उप राष्ट्रपति से मिलने के बाद उनकी तारीफ में यह भी कहा कि कमला हैरिस की उपलब्धि ने पूरी दुनिया के लोगों को प्रेरित किया है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इतनी जल्दी उनका नजरिया नहीं बदलने वाला है।
Published

और पढ़ें