रियल पालिटिक्स

भाजपा में कैप्टेन के लिए कुछ नहीं!

ByNI Political,
Share
भाजपा में कैप्टेन के लिए कुछ नहीं!
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज कैप्टेन अमरिंदर सिंह का राजनीति पर सबकी नजर है। उन्होंने यह कहा है कि उनके लिए सारे रास्ते खुले हुए हैं। इससे उन्होंने राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों में बदलाव कर सकती है या वापस ले सकती है और न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बना सकती है, जिसके बाद कैप्टेन भाजपा में चले जाएंगे और पार्टी अगले चुनाव में उनको चेहरा बना कर चुनाव लड़ जाएगी। ध्यान रहे कैप्टेन के प्रति भाजपा के अनेक नेताओं का सद्भाव रहा है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान के मसले पर भाजपा के नेताओं जैसी ही राय रखते हैं। Captain Amarinder Singh BJP यह भी पढ़ें: चन्नी के नाम पर ही कांग्रेस को लड़ना होगा लेकिन कृषि कानून बदलना, उनका भाजपा में जाना, भाजपा को उनको चेहरा बनाना जैसी बातें दूर की कौड़ी हैं। अव्वल तो केंद्र सरकार कृषि कानून वापस लेने या एमएसपी का कानून बनाने को ही तैयार नहीं है। ऊपर से अगले साल चुनाव तक कैप्टेन अमरिंदर सिंह की उम्र 80 साल हो जाएगी। भाजपा 75 साल की उम्र में अपने नेताओं को रिटायर कर रही है। बीएस येदियुरप्पा एक अपवाद थे लेकिन उनको भी 78 साल होते होते रिटायर कर दिया गया। क्या भाजपा 80 साल के अमरिंदर के लिए अपना नियम बदलेगी? फिर भाजपा ने दलित मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया हुआ है, उसका क्या होगा? दूसरी ओर कैप्टेन को यह भी अंदाजा है कि भाजपा देर सबेर फिर अकाली दल के साथ जाएगी। जब ऐसा होगा तो कैप्टेन परिवार का क्या होगा? इसलिए ज्यादा संभावना इस बात की है कि कांग्रेस में ही रह कर कैप्टेन और उनका परिवार राजनीति करे।
Published

और पढ़ें