कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिन के ब्रेक पर है। शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रा को रोक दिया गया। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया कि सभी यात्री चार महीने से लगातार चल रहे हैं और सबको आराम की जरूरत है। उनको अपने परिवार से मिलने की भी जरूरत है। यह भी कहा गया है कि रास्ते में यात्री जिन कंटेनरों में रूकते हैं उनकी मरम्मत करने की जरूरत है ताकि भारी ठंड के बीच जब यात्रा जम्मू कश्मीर की ओर जाए तो लोगों को दिक्कत न हो। यात्रा रोकने के ये सब कारण कांग्रेस ने बताए हैं। हालांकि भाजपा के नेता सवाल उठा रहे हैं कि दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों में यात्रा नहीं रोकी गई लेकिन क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए यात्रा रोक दी गई।
बहरहाल, कांग्रेस ने यह नहीं बताया है कि नौ दिन के ब्रेक में राहुल गांधी क्या करेंगे? इसे लेकर भी भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल नौ दिन के लिए लापता होने वाले हैं। हैरानी की बात है कि कई राजनीतिक जानकारों और पत्रकारों ने भी ऐसा संकेत दिया कि राहुल विदेश जा सकते हैं। यह भी कहा गया कि क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए वे विदेश जाएंगे। लेकिन रविवार को क्रिसमस का त्योहार बीत गया और सोमवार को राहुल गांधी सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक महात्मा गांधी सहित देश के तमाम पूर्व प्रधानमंत्रियों और महापुरुषों की समाधि पर श्रद्धांजलि दे रहे थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए विदेश जाने वाली बात का मजाक उड़ाया। लेकिन उन्होंने यह नही बताया कि अगले एक हफ्ते तक राहुल क्या करेंगे? क्या चार महीने और नौ राज्यों की यात्रा की समीक्षा की जाएगी? राज्यों में होने वाले चुनावों पर चर्चा होगी? आगे की यात्रा को लेकर विचार होगा या राहुल और पूरी टीम सिर्फ छुट्टी मनाएगी?
यात्रा के ब्रेक में राहुल क्या करेंगे?
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...