रियल पालिटिक्स

यूपी विधानसभा में लाल, भगवा टोपी

ByNI Political,
Share
यूपी विधानसभा में लाल, भगवा टोपी
उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा का सत्र बहुत रंगारंग टोपियों वाला दिख रहा है। पहले विधानसभा में सिर्फ समाजवादी पार्टी के नेता लाल रंग की टोपी पहन कर आते थे।  इस बार विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों की संख्या एक सौ से ऊपर है। इसलिए उनकी लाल टोपी विधानसभा में चारों तक दिखाई दे रही है। पहले भाजपा के नेता भगवा गमछा रखते थे लेकिन अब उन्होंने भी भगवा टोपी पहननी शुरू कर दी है। ध्यान रहे पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार भगवा टोपी पहनी। उन्होंने गुजरात में भगवा टोपी पहन कर रोड शो भी किया। इसलिए भाजपा के नेता भगवा गमछा की जगह या उसके साथ साथ भगवा टोपी भी पहनने लगे हैं। सो, पूरा सदन लाल और भगवा टोपी से भरा हुआ दिख रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ ये दो रंग ही सदन में दिखाई दे रहे हैं। इसमें पीला रंग सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जोड़ा है। इस बार ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से जीते विधायक पीले रंग की टोपी पहन कर और पीला गमछा रख कर सदन में आ रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल का पिछली बार सिर्फ एक विधायक जीता था लेकिन इस बार उसके विधायकों की संख्या आठ हो गई है। ये आठ लोग हरी टोपी पहन कर सदन में आ रहे हैं। बसपा के पास अब सिर्फ एक विधायक है, जो नीले रंग की टोपी और नीले रंग का गमछा डाल कर सदन में आ रहे हैं। सो, पूरा सदन रंगारंग हो रहा है।
Tags :
Published

और पढ़ें