रियल पालिटिक्स

राहुल के पुराने लोगों की वापसी होगी

ByNI Political,
Share
राहुल के पुराने लोगों की वापसी होगी
Rahul Gandhi Congress party राहुल गांधी ने पिछले 17 साल के अपने सक्रिय राजनीति जीवन में कई नए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी और कई पुराने नेताओं को आगे किया। इनमें से कुछ लोग अब भी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और राहुल के भरोसेमंद हैं, कई लोग हाशिए में चले गए हैं और कई लोग पार्टी छोड़ कर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल इन दिनों पुराने नेताओं को वापस लाने और उन्हें फिर से नई जिम्मेदारी देने की योजना पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी उनको इसकी सलाह दी है। उनकी सलाह पर कुछ नेताओं को वापस लाने की तैयारी हो रही है और कुछ नेताओं को झाड़-पोंछ कर नई जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। Read also स्वभाषाओं का स्वागत लेकिन….? कुछ नेता अपने आप ही वापस आ गए हैं, जैसे झारखंड में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने वापसी कर ली है। हालांकि उनको अभी तत्काल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने वाली है। पार्टी छोड़ कर जाने वाले कुछ नेता ऐसे हैं, जिनकी वापसी तत्काल संभव नहीं है, जैसे मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार में अशोक चौधरी। लेकिन कुछ नेता वापसी कर सकते हैं। जैसे बताया जा रहा है कि हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक तंवर की वापसी हो सकती है। हालांकि इससे भूपेंदर सिंह हुड्डा बहुत नाराज होंगे लेकिन पार्टी में इसकी तैयारी हो रही है। कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दोनों ने अलग अलग तरीके से कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी जताई थी लेकिन उसे भुला कर इनको तरजीह दी जाएगी। असल में राहुल के यहां धारणा बनी है कि उनके जो सहयोगी पुराने नेता पार्टी छोड़ कर गए हैं वे पुराने नेताओं से प्रताड़ित होकर गए हैं इसलिए उन्हें वापस लाने में कोई दिक्कत नहीं है।
Published

और पढ़ें