रियल पालिटिक्स

नौरत्नों के साथ सिद्धू चलाएंगे पंजाब कांग्रेस

ByNI Political,
Share
नौरत्नों के साथ सिद्धू चलाएंगे पंजाब कांग्रेस
Sidhu appointed four advisors पंजाब छोटा सा राज्य है, जहां कांग्रेस की एकछत्र कमान मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के हाथ में थी। अब कांग्रेस आलाकमान ने क्रिकेटर से नेता बने और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। उनके साथ साथ कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। ये चारों कार्यकारी अध्यक्ष अलग अलग जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें एक सिख, एक दलित, एक वैश्य हिंदू और एक ओबीसी नेता शामिल हैं। हालांकि पंजाब में इस तरह से जातीय समीकरण काम नहीं करता है लेकिन फिर भी कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष लगाए हैं। Read also अब कॉलेजियम में बन जाएगी सहमति! इस तरह संगठन में कांग्रेस अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों को मिला कर पांच लोग तो शीर्ष पर हैं। इस बीच सिद्धू ने चार सलाहकार नियुक्त कर लिए हैं। इनमें पार्टी के सांसद अमर सिंह और पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा शामिल हैं। सो, अब प्रदेश कांग्रेस की नौरत्नों की टीम बन गई है। बताया जा रहा है कि एक-दो रत्न अभी कांग्रेस आलाकमान भी जोड़ेगी क्योंकि राज्य के प्रभारी महासचिव हरीश रावत के अपने राज्य उत्तराखंड में चुनाव होना है और उनको वहां की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बना दिया गया है। बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस संगठन के नौ लोगों के पास करने को बहुत कुछ नहीं है। कांग्रेस आलाकमान के तमाम समर्थन के बावजूद इन नौ लोगों पर अकेले कैप्टेन अमरिंदर सिंह भारी हैं। Sidhu appointed four advisors
Published

और पढ़ें