रियल पालिटिक्स

सीएम बदलने का सिलसिला जारी रहेगा!

ByNI Political,
Share
सीएम बदलने का सिलसिला जारी रहेगा!
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले एक साल में चार मुख्यमंत्री बदले हैं। पार्टी के जानकार नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सो, त्रिपुरा में बिप्लब देब को हटाए जाने के बाद से अटकल लगाई जाने लगी कि अब किसकी बारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई सबसे ज्यादा आशंकित हैं। उनके राज्य में अगले साल मई में विधानसभा का चुनाव होना है। उससे पहले उनके ऊपर बहुत दबाव है। पार्टी की एक मजबूत लॉबी, जिसे आरएसएस के एक बड़े नेता का समर्थन प्राप्त है वह उनके पीछे पड़ी है। वे हाल में दिल्ली आकर गृह मंत्री अमित शाह से मिले और उसके बाद कहा कि कुछ भी हो सकता है। सो, कर्नाटक में कुछ भी होने का इंतजार शुरू हो गया है। असल में भाजपा को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने का फायदा हुआ है इसलिए उसने यह दांव त्रिपुरा में आजमाया है। पिछले साल भाजपा ने उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटा कर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया और चार महीने में ही उनको भी हटा कर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया, जिनकी कमान में भाजपा लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गई। इसी तरह पिछले साल असम चुनाव के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री बदला और सर्बानंद सोनोवाल की जगह हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया था। गुजरात में भी इस साल के अंत में चुनाव हैं और उसकी तैयारियों के लिए पार्टी ने पिछले साल विजय रूपानी को मुख्यमंत्री पद से हटा कर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया।
Tags :
Published

और पढ़ें