रियल पालिटिक्स

सपा का छोटी पार्टियों का कुनबा

ByNI Political,
Share
सपा का छोटी पार्टियों का कुनबा
UP Election samajwadi party : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटी पार्टियों का एक कुनबा जोड़ रहे हैं। उन्होंने किसी बड़ी पार्टी के साथ तालमेल करने की बजाय छोटी-छोटी और अलग अलग इलाकों में असर रखने वाली पार्टियों से तालमेल करने की रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत उन्होंने सबसे पहले जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को अपने साथ जोड़ा है। पिछली बार भी रालोद को उन्होंने अपने गठबंधन में रखा था। cm yogi akhilesh yadav priyanka gandhi

दूध पीना और महंगा! Mother Dairy ने भी बढ़ाए दूध के दाम, कल से 2 रुपए देने होंगे ज्यादा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद का अच्छा असर है और उनके साथ होने से किसान आंदोलन की वजह से जाट मतदाताओं की नाराजगी का फायदा सपा को भी मिल सकता है। अभी दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है लेकिन पार्टी के जानकार नेताओं का कहना है कि उसमें मुश्किल नहीं आएगी। UP Election samajwadi party

पहाडों पर लगी भीड़ ने दी बढ़ाई तीसरी लहर की चिंता, हिमाचल सरकार ने फिर लागू किया ई-पास..जाने से पहले करें चेक

रालोद के अलावा अखिलेश यादव गैर यादव अन्य पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टियों से तालमेल कर रहे हैं। उनके लिए असली चुनौती इसी वोट बैंक में सेंघ लगाने की है क्योंकि मोटे तौर पर यह वोट भाजपा के साथ है। तभी अखिलेश ने केशव देव मौर्य की पार्टी महान दल के साथ तालमेल की पहल की है और साथ ही अपना दल के दूसरे धड़े से भी तालमेल की बात की है। अपना दल के दूसरे धड़े का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल करती हैं। उनकी दूसरी बेटी पल्लवी पटेल भी उनके साथ है।

मोदी की नई कैबिनेट के 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं, 42% पर आपराधिक मामले : ADR की रिपोर्ट

इस तरह महान दल और अपना दल के एक धड़े से मिल कर अखिलेश कोईरी-कुर्मी वोट साधने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने संजय सिंह चौहान की जनवादी पार्टी और सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में असर रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से भी बात की। इन पार्टियों को कम सीटें देकर भी समझौता हो सकता है।
Published

और पढ़ें