रियल पालिटिक्स

यूपी कांग्रेस में पलायन रूक गया!

ByNI Political,
Share
यूपी कांग्रेस में पलायन रूक गया!
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों गजब भगदड़ मची थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद पार्टी छोड़ कर गए भाजपा में चले गए। भाजपा ने उनको विधान परिषद का सदस्य बना कर राज्य  सरकार में मंत्री बना दिया। उनका परिवार दशकों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनके बाद कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पुराने लोगों की अनदेखी हो रही है। दो बड़े ब्राह्मण परिवारों का इस तरह कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका था। 

Read also चीन से विफल वार्ता, आगे क्या?

इनके बाद पिछले दिनों बुंदेलखंड के बड़े दलित नेता और पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और विनोद चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़ कर सपा में चले गए। महोबा के कांग्रेस नेता मनोज तिवारी भी सपा में शामिल हो गए। इस बीच खबर थी कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत नेता इमरान मसूद पार्टी छोड़ने वाले हैं। पिछले हफ्ते उनके कांग्रेस छोड़ने और सपा में शामिल होने की खबर थी। लेकिन उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी। अब इमरान मसूद ने कहा है कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे लेकिन वे चाहते हैं कि कांग्रेस और सपा मिल कर लड़ें। इमरान मसूद का पार्टी नहीं छोड़ना इस बात का संकेत है कि लखीमपुर की घटना के बाद हालात बदले हैं और इस वजह से कांग्रेस में मची भगदड़ थमी है। 
Published

और पढ़ें