रियल पालिटिक्स

जाटों पर फिर भाजपा का पुराना दांव

ByNI Political,
Share
जाटों पर फिर भाजपा का पुराना दांव
पश्चिम उत्तर प्रदेश के जाट बहुल इलाकों में भारतीय जनता पार्टी मुश्किलों का सामना कर रही है। जाट भाजपा के बहुत प्रतिबद्ध मतदाता रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ भाजपा की मदद की थी। लेकिन उसके बाद कई कारणों से उनका मोहभंग हुआ। तभी 2019 के चुनाव से पहले उन्होंने नाराजगी दिखानी शुरू की। याद करें तब एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें तब के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जाट समुदाय के प्रमुख लोगों को एक जगह बैठा कर उनको समझाया था कि वे भाजपा को नहीं तो फिर किसको वोट देंगे। इस ऑडियो ते मुताबिक शाह ने जाटों से कहा था कि वे उनको वोट देंगे, जिनकी वजह से उनके घरों की महिलाओं का घर से निकलना मुहाल होता है, जो लव जिहाद करते हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं? jaat voters up election Read also त्रिपुरा में तृणमूल की चिंता में भाजपा एक बार फिर भाजपा यहीं दांव आजमा रही है। इस बार खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही है। वे पिछले दिनों राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में एक विश्वविद्यालय की नींव रखने गए थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुडों और माफिया का राज था। उन्होंने आगे का कि महिलाएं घरों से नहीं निकलती थीं। शाम होते ही लोगों को चिंता होने लगती थी कि उनकी लड़की घर लौटेगी या नहीं। यह वहीं डर है, जो पिछले लोकसभा चुनाव के समय दिखाया गया था। बहरहाल, जाटों को लुभाने के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर ऐन चुनाव से पहले यूनिवर्सिटी की नींव रखने का फैसला किया गया। ध्यान रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 1957 के लोकसभा चुनाव में मथुरा सीट पर भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार अटल बिहारी वाजपेयी को चुनाव कराया था।
Tags :
Published

और पढ़ें