रियल पालिटिक्स

एक और महिला राज्यपाल की छुट्टी

ByNI Political,
Share
एक और महिला राज्यपाल की छुट्टी
एक तरफ केंद्र सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ी तो इसका डंका बजाया गया। सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला जजों को शपथ दिलाई गई तो उसकी भी खूब चर्चा हुई। लेकिन दूसरी ओर राजभवनों से एक एक करके महिलाओं की छुट्टी हो रही है। उनकी जगह दूसरी महिला राज्यपाल की नियुक्ति नहीं हो रही है। पिछले दिनों उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह रिटायर जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया गया। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेबी रानी मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी देगी। वे दलित समुदाय से आती हैं और आगरा की मेयर रह चुकी हैं। governor resigns modi government Read also अमीरी और गरीबी की खाई बहरहाल, इस साल के पहले नौ महीने में चार महिला राज्यपालों की छुट्टी हो चुकी है। शुरुआत पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी से हुई थी, जिन्हें कार्यकाल पूरा होने से चार महीने पहले ही हटा दिया गया था। तब से पुड्डुचेरी की जिम्मेदारी तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन के पास है। उसके बाद झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु को हटाया गया और उनकी जगह भाजपा के पुराने नेता रमेश बैस को राज्यपाल बनाया गया। फिर मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला का कार्यकाल पूरा हो गया तो उनको रिटायर होने दिया गया और उनकी जगह ला गणेशन को वहां का राज्यपाल बनाया गया। अब बेबी रानी मौर्य को भी हटा दिया गया। अब  सिर्फ तीन राज्यों में महिलाएं राज्यपाल हैं। आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं, तमिलिसाई सौंदर्यराजन तेलंगाना की और अनुसुइया उईके छत्तीसगढ़ की राज्यपाल हैं। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।
Published

और पढ़ें