MP babul supriyo BJP पश्चिम बंगाल में आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है। पर पता नहीं क्योंकि कोई भी उनकी बात पर भरोसा नहीं कर रहा है। न उनकी पार्टी यह बात मानने को तैयार है और न विपक्षी पार्टी। उनकी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उनके राजनीति से संन्यास के बारे में मीडिया में कहा कि बाबुल सुप्रियो ने अभी सिर्फ कहा है कि वे राजनीति छोड़ देंगे, उन्होंने राजनीति छोड़ी नहीं है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल घोष ने कहा है कि बाबुल सुप्रियो राजनीति नहीं छोड़ेंगे वे सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं। खुद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से समय मांगा है।
Read also कोरोना संक्रमण का हाल
उन्होंने यह भी कहा है कि वे जल्दी ही लोकसभा से इस्तीफा देंगे और सरकारी बंगला भी खाली कर देंगे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में वे क्या करेंगे यह तय नहीं है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले हैं। इस बीच यह चर्चा भी होने लगी है कि वे दूसरी पार्टी में जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल में दूसरी पार्टी का मतलब तृणमूल कांग्रेस है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से हटाए जाने के बाद नाराजगी जाहिर करने के लिए लोकसभा से इस्तीफा देना और राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा करने से भी लोग इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
Read also नेहरू ही नहीं सभी हिंदू दोषी!
MP babul supriyo BJP
बाबुल सुप्रियो क्या करेंगे?
और पढ़ें
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...
-
भाजपा में शामिल हुईं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जेएमएम...