भारतीय जनता पार्टी के आला नेता राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने राज्य में यात्रा की योजना बनाई तो पार्टी ने इसके लिए हरी झंडी दी। लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्टी उनके चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। पार्टी उनकी जगह कोई नया चेहरा लाने की योजना बना रही है। हालांकि इसे लेकर कुछ आशंका भी है क्योंकि अभी तक की राजनीति में राजस्थान में पार्टी कोई दूसरा चेहरा नहीं बना पाई है। भाजपा के पास वसुंधरा का विकल्प नहीं है। इसके बावजूद पार्टी उनको सीएम दावेदार बना कर चुनाव लड़ने की बजाय सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ सकती है।
जानकर सूत्रों के मुताबिक सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए पार्टी यह मैसेज बनवाएगी कि कोई दूसरा नेता भी मुख्यमंत्री हो सकता है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को विधानसभा चुनाव लड़ाने की योजना पर काम हो रहा है। पार्टी अगर उनको विधानसभा चुनाव लड़ाती है तो अपने आप यह मैसेज बनेगा कि भाजपा के चुनाव जीतने पर वे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बहुत करीबी बताया जाता है और दो साल पहले जब कांग्रेस में बगावत की सुगबुगाहट हुई थी तब शेखावत के बारे में खबर आई थी कि वे कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने उनकी जांच भी कराई थी। सो, उनको आलाकमान की पसंद बताया जा रहा है। वैसे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी पसंद बताए जाते थे लेकिन इन दिनों वे अलग थलग हैं। वैसे उनको भी अगर विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा जाता है तो तस्वीर और दिलचस्प हो जाएगी।
राजस्थान में भाजपा की क्या रणनीति
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...