Mamta Banerjee Mukul Roy ममता बनर्जी ने पूर्व आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार को राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है। पहले कहा जा रहा था कि यशवंत सिन्हा या मुकुल रॉय को वे उच्च सदन में भेजेंगी। यह सही है कि मुकुल रॉय अभी विधायक हैं पर सबको पता है कि वे ज्यादा समय तक विधायक नहीं रह पाएंगे क्योंकि वे भाजपा की टिकट पर जीते थे और अभी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसलिए देर-सबेर उनको इस्तीफा देना पड़ सकता है। दूसरे ममता बनर्जी के लिए उनकी उपयोगिता बंगाल से बाहर ज्यादा है। वे अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार में मददगार हो सकते हैं और दिल्ली बैठ कर दूसरी पार्टियों में ममता के प्रति सद्भाव बनाने के काम आ सकते हैं।
Read also मैक्रों से कुछ सीखे भारत सरकार
इसके लिए जरूरी है कि ममता बनर्जी उनको राज्यसभा में भेजें। अभी मौका था पर इस बार उन्होंने जवाहर सरकार को आगे किया, जिनको कम्युनिकेशन का अच्छा खासा अनुभव है। वे भी ममता की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा को पूरा करने के काम आएंगे। बंगाल में राज्यसभा की एक सीट और खाली है। मानस भुइंया अब विधायक बन कर मंत्री हो गए हैं। सो, उनकी सीट पर भी अगले कुछ दिन में चुनाव होगा। उस सीट पर के दावेदारों में यशवंत सिन्हा और मुकुल रॉय दोनों शामिल होंगे। मुकुल रॉय को यह भी लग रहा है कि अगर ममता उनको राज्यसभा भेज देंगी तो उनकी खाली की हुई सीट पर उनके बेटे शुभ्रांग्शु रॉय विधायक बन जाएंगे। ध्यान रहे शुभ्रांग्शु भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। Mamta Banerjee Mukul Roy
मुकुल रॉय का क्या करेंगी ममता?
और पढ़ें
-
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया
नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों के गृह...
-
पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में...
-
उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और...
-
डिंपल यादव ने ईवीएम पर उठाए सवाल
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुके हैं। इसी बीच मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav)...