Karnataka bs yediyurappa BJP कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदला जाना तय हो गया है। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि बीएस येदियुरप्पा की जगह कौन लेगा। यह भी तय नहीं है कि पहले की तरह येदियुरप्पा को अपना उत्तराधिकार चुनने की इजाजत होगी या पार्टी आलाकमान राज्य का मुख्यमंत्री तय करेगा। यही कारण है कि राज्य की राजनीति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पिछली बार यानी 2011 में जब उनको हटाया गया था तब उन्होंने डीवी सदानंद गौड़ा को अपना उत्तराधिकारी चुना था, जो गैर लिंगायत थे। हालांकि बाद में उनको हटा कर भाजपा ने लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार को मुख्यमंत्री बनाया और नाराज होकर येदियुरप्पा पार्टी से बाहर हो गए। वे अपनी पार्टी बना कर लड़े और यह सुनिश्चित किया कि भाजपा चुनाव नहीं जीत सके। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करा दिया।
Read also जदयू के संगठन में बदलाव होगा
इस बार अगर येदियुरप्पा को अपना उत्तराधिकारी चुनने का मौका मिलता है तो वे लिंगायत नेता को ही मुख्यमंत्री बनवाएंगे। उनकी उम्र ज्यादा हो गई है और वे अपनी राजनीतिक वापसी की संभावना नहीं देख रहे हैं। अब उनकी चिंता अपने दोनों बेटों को स्थापित करने की है। सो, कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा की पसंद राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई हैं। वे लिंगायत भी हैं और सरकार में रहने का पुराना अनुभव है। हालांकि इसमें संदेह है कि पार्टी पूरी तरह से येदियुरप्पा को यह मौका देगी कि वे अपना उत्तराधिकारी चुनें।
Karnataka bs yediyurappa BJP
Read also डरी हुई है झारखंड सरकार
अगर पार्टी आलाकमान को येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी चुनने का मौका मिला और उसने लिंगायत नेता को चुना तो आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल या अरविंद बेलाड मुख्यमंत्री बन सकते हैं। तीसरा नाम मुरूगेश आर निरानी है। वे भी लिंगायत हैं। पर मुश्किल यह है कि ये तीनों नेता येदियुरप्पा के विरोधी माने जाते हैं। इसलिए वे इनको रोकने का प्रयास करेंगे। जहां तक गैर लिंगायत नेताओं का सवाल है तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नाम की चर्चा है। हालांकि जोशी ने सफाई दी है कि वे दावेदार नहीं हैं पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल के लीक ऑडियो के मुताबिक वे मुख्य दावेदार हैं।
येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी कौन तय करेगा?
और पढ़ें
-
दमोह के पूर्व और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में दल-बदल का सिलसिला जारी है। चुनावी मौसम में कांग्रेस (Congress) के नेता...
-
माफिया मुख्तार अंसारी की अस्पताल में मौत, सपा ने दुख जताया
बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल...
-
शेख शाहजहां पर अब ईडी कसेगा शिकंजा
कोलकाता। 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी (ED) और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख...
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...