रियल पालिटिक्स

कर्नाटक के बाद किसकी बारी?

ByNI Political,
Share
कर्नाटक के बाद किसकी बारी?
Karnataka bjp changed cm भारतीय जनता पार्टी में अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद किसकी बारी है। किस राज्य का मुख्यमंत्री बदला जाएगा? कुछ समय पहले तक भाजपा मुख्यमंत्रियों को नहीं बदलती थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पार्टी की कमान संभालने के बाद एकमात्र बदलाव गुजरात में हुआ था, जब आनंदी बेन पटेल को हटा कर विजय रूपाणी को बनाया गया था। लेकिन पिछले छह महीने में भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटा कर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया और फिर तीरथ सिंह को हटा कर पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई। उसके बाद कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को हटा कर बासवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया है। Read also राहुल से सबको दिक्कत तभी अब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आशंकित हो गए हैं। उनको लग रहा है कि उनकी कुर्सी अब पहले की तरह बहुत सुरक्षित नहीं है और वे इस फॉर गारंटेड नहीं ले सकते हैं। तभी सवाल है कि क्या अगले कुछ दिनों में भाजपा कुछ और मुख्यमंत्री बदल सकती है? भाजपा के एक जानकार नेता का कहना है कि ऐसे किसी मुख्यमंत्री को नहीं हटाया जाएगा, जिसका असर उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव पर पड़े। इसका मतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी सुरक्षित है। इसका कारण यह है कि वे भाजपा के इकलौते ओबीसी मुख्यमंत्री हैं और पार्टी उत्तर प्रदेश में ओबीसी, एससी की ही राजनीति कर रही है। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां के मुख्यमंत्री अब नहीं बदले जाएंगे। लेकिन जहां बाद में चुनाव हैं वहां बदलाव हो सकता है। अभी कहा जा रहा है कि दो राज्यों में भाजपा बदलाव कर सकती है। इनमें एक राज्य त्रिपुरा है, जहां कई महीनों से विधायकों की बगावत चल रही है। दूसरा राज्य हरियाणा हो सकता है। किसान आंदोलन और जाट, सिखों की नाराजगी ने भाजपा को मुश्किल में डाला है। मुख्यमंत्री से किसानों की नाराजगी बढ़ी है और कई जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। इसलिए वहां बदलाव की संभावना है।  
Published

और पढ़ें