रियल पालिटिक्स

यूपी में क्या संगठन महामंत्री बदलेगा?

ByNI Political,
Share
यूपी में क्या संगठन महामंत्री बदलेगा?
उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा का चुनाव होना है, क्या उससे आठ महीने पहले संगठन महामंत्री बदला जा सकता है? प्रदेश की राजनीति को जानने वाले इसकी संभावना कम मान रहे हैं क्योंकि किसी को भी संगठन की कमान दी जाएगी उसके लिए इतनी जल्दी सब कुछ संभालना आसान नहीं होगा। मौजूदा संगठन महामंत्री सुनील बंसल काफी समय से प्रदेश का काम संभाल रहे हैं और उनको चुनावी मशीनरी के बारे में सब कुछ पता है। हालांकि कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल नहीं बन रहा है और दूसरे पार्टी किसी ब्राह्मण को आगे करना चाहती है ताकि ब्राह्मणों की नाराजगी दूर की जाए इसलिए बदलाव की चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें: योगी बनाम शर्मा बनाम मौर्य बनाम बंसल!

जानकार सूत्रों के मुताबिक बिहार के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी को उत्तर प्रदेश का जिम्मा देने की बात हो रही है। वे यूपी के हैं और ब्राह्मण हैं और खास बात यह है कि वे पहले भी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन का काम संभाल चुके हैं। हालांकि उनके साथ दिक्कत यह है कि उनकी सेहत बहुत अच्छी नहीं है। दो बार कोरोना संक्रमण का शिकार होने की वजह से भी उनकी सेहत बिगड़ी है।

यह भी पढ़ें: योगी विवाद से मजबूत होंगे क्षत्रप

उनके साथ ही बिहार में काम कर रहे रत्नाकर का नाम भी चर्चा में है और कहा जा रहा है कि उनको उत्तर प्रदेश लाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगर बदलाव होगा तो अकेले संगठन महामंत्री का नहीं होगा, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष भी बदलेगा और उसके हिसाब से पूरा संगठन बदला जाएगा। यह फैसला तब होगा, जब केशव प्रसाद मौर्य तैयार हों और उनके नाम पर सहमति बने।
Published

और पढ़ें