नई दिल्ली | Cricketer Yashpal Sharma Passes Away खेल जगत से एक बड़ी दुखभरी खबर है। पूर्व भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) का आज मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 66 साल के यशपाल शर्मा ने आज सुबह अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई जिस पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Yashpal Sharma, India’s second-highest run-getter at the 1983 World Cup, has passed away at the age of 66.
He played 37 Tests and 42 ODIs for India.
May he rest in peace. pic.twitter.com/MLZ3Nm5vcg
— Wisden India (@WisdenIndia) July 13, 2021
Cricketer Yashpal Sharma Passes Away : यशपाल शर्मा भारतीय टीम के सेलेक्टर भी रह चुके हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी यशपाल शर्मा 1983 में कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे 1983 के वर्ल्ड कप (1983 World Cup) में भारतीय टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे।
ये भी पढ़ें:- अब सरकार ने दिया सिनेमाघरों को खोलने का ऑर्डर, तो संचालक बोले- अगस्त से खोलेंगे
यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी थे। 11 अगस्त 1954 को पंजाब के लुधियाना में जन्मे यशपाल शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 37 वनडे और 42 टेस्ट में खेले। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 1606 न बनाए। जिसमें दो शतक और 9 अर्धशतक भी उनके नाम हैं। टेस्ट मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रन रहा है। वहीं 42 वनडे मैचों में उन्होंने कुल 883 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा। इसके अलावा यशपाल शर्मा ने 160 फर्स्ट क्लास मैचों में 8933 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- ब्रिटिश प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान, 19 जुलाई से नहीं होगा कोरोना, सभी प्रतिबंद्धो को किया जाएगा खत्म