Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

7 टीमें, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में ‘जीत का शतक’ लगाया

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास का 19वां सीजन खेला जा रहा है। इस दौरान कुल 7 टीमों ने ‘जीत का शतक’ लगाया है। आइए, इनके बारे में जानते हैं। 

मुंबई इंडियंस: पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें 152 जीते और 122 गंवाए। इस दौरान 4 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 255 मैच खेले, जिसमें 142 मुकाबले जीते। इस दौरान टीम ने 110 मुकाबले गंवाए। 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी इस टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 267 मैच खेले, जिसमें 135 जीते। इस दौरान केकेआर ने 126 मुकाबले गंवाए, जबकि 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) रहे। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

Also Read : आर्टेमिस II मिशन: आधी सदी बाद चंद्रमा के करीब पहुंचा मानव मिशन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बीते सीजन आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त करने वाली इस टीम ने अब तक 272 मैच खेले हैं, जिसमें 133 जीते। इस बीच आरसीबी को 132 मुकाबले गंवाने भी पड़े हैं। 3 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

पंजाब किंग्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 265 मैच खेले हैं, जिसमें 121 मैच जीते। यह टीम साल 2008 से अब तक कुल 139 मैच गंवा चुकी है। इस दौरान 4 मैच टाई (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

दिल्ली कैपिटल्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 267 मैच खेले, जिसमें 119 जीते और 140 गंवाए। इस दौरान 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे और 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

राजस्थान रॉयल्स: साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली इस टीम ने अब तक कुल 237 मैच खेले हैं, जिसमें 115 जीते और इतने ही मैच गंवाए। इस दौरान 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे। 3 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version